‘एवेंजर्स’ की शूटिंग टीवी शो की तरह है : रफ्फेलो

लॉस एंजेलिस, 15 मार्च (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘एवेंजर्स’ में हल्क की भूमिका निभा रहे अभिनेता मार्क रफेलो ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग टीवी शो की तरह है।

लॉस एंजेलिस, 15 मार्च (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘एवेंजर्स’ में हल्क की भूमिका निभा रहे अभिनेता मार्क रफेलो ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग टीवी शो की तरह है।

रफेलो (50) ‘एवेंजर्स’ श्रृंखला की दो फिल्मों और ‘थॉर राग्नारोक’ समेत फ्रेंजाइजी की तीन फिल्मों में ब्रूस बैनर उर्फ द हल्क की भूमिका निभा चुके हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, वह ‘एवेंजर्स : इन्फिनिटी वार’ में फिर से इसी भूमिका में नजर आएंगे और उनका कहना है कि उनके किरदार के आगे बढ़ाने में उनकी भी सलाह को काफी अहमियत दी गई।

कोलाइडर पत्रिका के साथ एक साक्षात्कार में रफेलो ने कहा, “मैं लोगों के साथ मजाक करता हूं कि यह एक टीवी शो की तरह है, जहां आप हर तीन साल में एक एपिसोड की शूटिंग करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493