नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। भारत की 24 सदस्यीय भारतीय फुटबाल टीम एशियन कप क्वालीफायर में ग्रुप-ए लीग में म्यांमार के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए शनिवार को रवाना होगी।
भारतीय टीम इस दौरान कंबोडिया के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना मुकाबला भी खेलेगी। यह मुकाबला फोनो पेन्ह में होगा।
भारतीय टीम का कंबोडिया के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना मुकाबला 22 मार्च को होगा, वहीं म्यांमार के खिलाफ होने वाला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा।
राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने कहा कि मुंबई में फिर से प्रशिक्षण लेना अच्छा रहा। उन्होंने कहा, “मैं वेस्टर्न इंडिया फुटबाल महासंघ, प्रफुल पटेल और आदित्य ठाकरे का शुक्रिया करना चाहता हूं। उनकी मदद के कारण हमें इस प्रशिक्षण प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।”
भारतीय टीम :
गोलकीपर : सुब्रत पॉल, गुरप्रीत सिंह संधु, टी.पी. रेहनीश
डिफेंडर : प्रीतम कोटाल, नीशु कुमार, संदेश जिंगन, अरनब मोंडाल, अनस एदतो़िता, धनपाल गणेश, फुल्गान्को काडरेजो, नारायण दास, जैरी लानरिनजुआला
मिडफील्डर : जैकीचंद सिंह, उदांता सिंह, युगेनेसोन लेंगडो, मिलान सिंह, मोहम्मद रफीक, रॉलिन बोर्गस, हलिचरण नार्जारे, सी. के. विनीथ
फारवर्ड : जेजे लेल्केफलुआ, सुनील छेत्री, डेनियल लालहिम्पुआ, रोबिन सिंह।
dharmpath.com dharmpath