लंदन, 18 मार्च (आईएएनएस)। निर्देशक अनीस बज्मी पिछले एक माह से लंदन में अपनी आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
निर्देशक का कहना है कि इस फिल्म में नजर आने वाला लंदन शहर किसी ने पहले नहीं देखा होगा।
इस फिल्म में अनिल कपूर और उनके भतीजे अर्जुन कपूर को पहली बार पर्दे पर साथ काम करते देखा जाएगा।
एक बयान में बज्मी ने कहा, “मुझे यह जगह बहुत पसंद है और मैं कई बार यहां आया हूं। मैंने कई जगहों की यात्रा की है, लेकिन सबसे ज्यादा लंदन ही आया हूं। निर्माताओं, अनिल और अर्जुन ने फिल्म की शूटिंग लंदन में कराने का सुझाव दिया था और मैं इसके लिए बेहद उत्साहित था।”
बज्मी ने कहा, “हम लंदन के कई जगहों पर शूटिंग कर रहे हैं और आप इस फिल्म में लंदन शहर का ऐसा नजारा पहली बार देखेंगे। ये अपने पहले कहीं नहीं देखा होगा।”
इस फिल्म में अर्जुन को ‘डबल रोल’ में देखा जाएगा। इसमें अथिया शेट्टी और इलियाना डीक्रूज भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath