एशियन कप में टूटा 85 साल पुराना कीर्तिमान

सिडनी, 19 जनवरी (आईएएनएस)। किसी भी बड़े फुटबाल टूर्नामेंट में बिना ड्रा के लगातार सबसे ज्यादा मैच खेल जाने का 85 साल पुराना कीर्तिमान आस्ट्रेलिया में जारी एशियन कप फुटबाल टूर्नामेंट में टूट गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मौजूदा एशियन कप में खेले गए सभी 20 मैचों में एक न एक टीम विजेता के रूप में उभरी।

इससे पहले 1930 में हुए फीफा विश्व कप में लगातार 18 ऐसे मैच हुए थे जो बिना ड्रा के समाप्त हुए।

चीन ने ग्रुप-बी के एक मैच में रविवार को उत्तर कोरिया को 2-1 से हराया जबकि टूर्नामेंट के 20वें मैच में उज्बेकिस्तान ने साउदी अरब को 3-1 से मात दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493