एशियन कप : सऊदी अरब ने उत्तर कोरिया को 4-1 से हराया

मेलबर्न, 14 जनवरी (आईएएनएस)। एशियन कप फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे चरण के ग्रुप मुकाबले में सऊदी अरब ने बुधवार को मध्यांतर के बाद स्ट्राइकर अल सहलावी के दो गोलों की बदौलत उत्तर कोरिया को 4-1 से मात दे दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मैच का पहला गोल 11वें मिनट में उत्तर कोरिया के योंग-गी ने किया। एशियन कप में उत्तर कोरिया का 23 वर्षो बाद यह पहला गोल रहा।

उत्तर कोरिया से 0-1 से पिछड़ने के बाद सऊदी अरब ने जोरदार वापसी की और धीरे-धीरे मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली, साथ ही गौल के कई मौके बनाए।

सऊद अरब के नईफ हजाजी ने 36वें मिनट में गोल कर टीम को मैच में बराबरी पर ला दिया।

मध्यांतर तक मैच 1-1 से बराबरी पर रहने के बाद सहलावी के 51वें मिनट में पहले गोल की बदौलत सऊदी अरब ने मैच में 2-1 से बढ़त बना ली।

सहलावी ने दो मिनट बाद ही अपना दूसरा गोल कर सऊदी अरब की बढ़त 3-1 कर दी।

मैच के 76वें मिनट में मिले पेनाल्टी पर नवाफ अलाबिद ने मैच का निर्णायक गोल किया।

इससे पहले सऊदी अरब शनिवार को हुए ग्रुप चरण के मैच में चीन से 0-1 से हार गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493