रेडमायने सोच रहे थे अभिनय छोड़ने की

लॉस एंजेलिस, 14 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता एडी रेडमायने का कहना है कि उन्होंने सीखने के डर से अभिनय छोड़ने की सोची थी।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, ‘ओके!’ पत्रिका के यह पूछने पर कि क्या आपने अभिनय छोड़ने की सोची थी? रेडमायने ने कहा, “हां, अक्सर सोचता हूं।”

रेडमायने को इस सप्ताह गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह में ‘द थ्योरी ऑफ ऐवरीथिंग’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के खिताब से नवाजा गया। उन्होंने कहा, “आप यह इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि आपने इसे बचपन में किया था और उसमें मजा आया था। कभी-कभी आपको लगता है कि अब इसे छोड़ देना चाहिए। लेकिन यह एक हल्का सा नशा, हल्की सी लत की तरह है।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493