भारत एकदिवसीय में इंग्लैंड से बहुत आगे : बॉब विलिस

लंदन, 14 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज बॉब विलिस ने एकदिवसीय क्रिकेट में भारतीय टीम को मौजूदा इंग्लैंड टीम से बहुत आगे बताया और कहा कि एकदिवसीय क्रिकेट में अब काफी परिवर्तन आ चुका है।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ ने बुधवार को विलिस के हवाले से कहा, “एकदिवसीय क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाज 200 से अधिक का निजी स्कोर करने लगे हैं तथा भारत मौजूदा इंग्लैंड टीम से कई गुना आगे है।”

विलिस यह भी मानते हैं कि पिछले कुछ वर्षो में टी-20 क्रिकेट तेजी से उभरा है और इसका एकदिवसीय क्रिकेट पर भी नाटकीय प्रभाव पड़ा है, जिसका असर हमें 14 फरवरी से शुरू हो रहे आईसीसी विश्व कप में देखने को मिलेगा।

विलिस ने कहा, “सीमित ओवरों वाला क्रिकेट बिना किसी हो हल्ले के तेजी से बदल चुका है। पहले 30 ओवरों तक खेलने के बाद अगले 20 ओवरों में स्कोर को दोगुना करने की कोशिश होती रही है। लेकिन अब टी-20 क्रिकेट के आने के बाद आखिरी 10 ओवरों में कम से कम 100 रन बनाने पर नजर रहती है। अब गेंदबाजों के लिए एकदिवसीय क्रिकेट कहीं मुश्किल भरा हो चुका है।”

विलिस ने हालांकि विश्व कप में इंग्लैंड की संभावनाएं बहुत अच्छी मानते हैं। विलिस ने कहा कि इंग्लैंड के प्रशंसक उनके साथ हैं और इंग्लैंड को विश्व कप में निडर होकर खेलना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493