एशियन किक बॉक्सिंग में छत्तीसगढ़ को 3 पदक

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने खिलाड़ियों की इस सफलता के लिए बधाई दी है। इस प्रतियोगिता में कुल 17 देशों कोरिया, जार्डन, ईराक, नेपाल, अफगानिस्तान, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, सिरिया, चीन, मकाउ, हांगकांग, वियतनाम, चाइनीज ताईपाई और कुवैत की टीमों ने हिस्सा लिया।

किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव तारकेश मिश्रा ने बताया कि चैंपियनशिप में रायपुर से प्रतीक सिंह ठाकुर, कोरबा से आकाश गुरुदीवान एवं राजेश कुमार तिवारी तथा राजनांदगांव से प्रवीण शर्मा ने शिरकत की। इसमें प्रतीक ने ईरान से मुकाबला करते हुए रजत, आकाश एवं प्रवीण ने कजाकिस्तान से मुकाबला करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा के साथ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट भी की।

मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता एशियन किक बॉक्सिंग फेडरेशन (वाको एशिया) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि वाको एशिया ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया से मान्यता प्राप्त है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता 1 से 9 अगस्त तक पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता में विभिन्न एशियाई देशों के लगभग 4 सौ खिलाड़ी एवं अधिकारियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण दूरदर्शन के डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन में केंद्रीय खेल सचिव अजीत मोहन शरण भी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493