एशियन ग्रांप्री. सीरीज में भारतीय एथलीटों ने जीते 10 पदक

पाथुम थानी (थाईलैंड), 25 जून (आईएएनएस)। शॉट पुट में मौजूदा एशियाई चैम्पियन भारतीय एथलीट इंदरजीत सिंह और पुरुषों की 800 मीटर के विशेषज्ञ जिन्सन जॉनसन ने जारी एशियाई ग्रांप्री. सीरीज में दोबारा स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि एशियाई खेलों के 400 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले आरोकिया राजीव ने अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए गुरुवार को भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीता।

भारतीय खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में कुल 10 पदक जीते, जिसमें दो रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं।

भारतीय दल ने बैंगकॉक में हुए पहले चरण में आठ पदक जीते थे।

जॉनसन ने पुरुषों की 800 मीटर स्पर्धा में 1 मिनट 49.85 सेकेंड का समय निकालते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि मौजूदा एशियाई चैम्पियन इंदरजीत ने शॉट पुट में 19.85 मीटर की दूरी हासिल कर भारत के लिए दूसरा स्वर्ण जीता।

पहले संस्करण में जॉनसन ने एक मिनट 48.52 सेकेंड समय के साथ स्वर्ण हासिल किया था, वहीं इंदरजीत ने 19.83 मीटर दूरी चक्का फेंक कर अपना पहला स्वर्ण जीता था।

लंबी कूद में अंकित शर्मा ने रजत पदक दिलाया। 800 मीटर स्पर्धा के महिला वर्ग में एम. गोमती दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि 100 मीटर बाधा दौड़ के महिला वर्ग में गायत्री गोविंदराज ने कांस्य पदक जीता।

महिला 100 मीटर फर्राटा दौड़ में श्रावणी नंदा ने भारत को दूसरी बार कांस्य पदक दिलाया।

एशियाई खेलों की 400 मीटर स्पर्धा में रजत पदक विजेता एम. आर. पूवम्मा 52.72 सेकेंड समय के साथ कांस्य पदक हासिल कर सकीं।

चार गुणा 100 मीटर रिले रेस के पुरुष एवं महिला वर्ग में भारत ने दो कांस्य पदक हासिल किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493