एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर और मजबूत हुए लाहिड़ी

सिंगापुर, 27 जुलाई (आईएएनएस)। शीर्ष भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी ने यूरोपीयन मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट में शानदार पांचवां स्थान हासिल करते हुए एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में अपनी शीर्ष स्थिति और मजबूत कर ली।

उल्लेखनीय है कि यूरोपीयन मास्टर्स यूरोप की धरती पर खेला जाने वाला एकमात्र गोल्फ टूर्नामेंट है, जिसे यूरोपीयन टूर और एशियन टूर दोनों से मान्यता प्राप्त है।

लाहिड़ी मौजूदा सत्र में मलेशिया में दो जबकि भारत में एक खिताब जीत चुके हैं और उनकी कमाई 925,484 डॉलर पहुंच चुकी है, जो दूसरे स्थान पर मौजूद आस्ट्रेलिया के एंड्र डॉड्ट से काफी अधिक है।

ऑर्डर ऑफ मेरिट में शामिल एक अन्य भारतीय खिलाड़ी एस. एस. पी. चौरसिया 267,244 डॉलर की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

लाहिड़ी पिछले दो सत्रों में ऑर्डर ऑफ मेरिट में क्रमश: तीसरे और दूसरे स्थान पर रहे और लगातार सुधार करते हुए सूची में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बने।

लाहिड़ी की निगाह अब एक सत्र में 10 लाख डॉलर की कमाई पार करने वाले एशियन टूर का तीसरा खिलाड़ी बनने पर है। अब तक यह कीर्तिमान जीव मिल्खा सिंह और थाईलैंड के किराडेक अफिबार्नराट स्थापित कर सके हैं।

लाहिड़ी ने कहा, “वर्ष के आखिर तक मैं एशियन टूर में चार-पांच टूर्नामेंटों में हिस्सा लेने वाला हूं। उम्मीद है मैं उनमें अपने बेहतर प्रदर्शन को कायम रख पाउंगा और अंतत: इस कीर्तिमान तक पहुंचना अच्छा रहेगा। 2013 में मैं तीसरे स्थान पर रहा और पिछले स्थान दूसरा स्थान हासिल कर सका। इसलिए इस वर्ष ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर रहना बेहतर होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493