पंजाब हमला : मंत्रियों से मिले मोदी

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पंजाब में हुए आतंकवादी हमले को लेकर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों के साथ मुलाकात की।

इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री एम.वेंकैया नायडू भी इस बैठक में शामिल हुए।

पर्रिकर ने इससे पहले कहा था कि गुरदासपुर जिले के दीनानगर शहर में घुसपैठ रोकने से संबंधित विशेषज्ञ दस्ता पहुंच गया है।

गौरतलब है कि सेना की वर्दी पहने कुछ आतंकवादी पाकिस्तान की सीमा से सटे दीनानगर में एक ढाबा मालिक की हत्या करने के बाद उसकी कार लेकर बस स्टैंड पहुंचे और वहां जम्मू जाने वाली एक बस पर गोलीबारी के बाद उन्होंने थाने का रुख किया, जहां सुरक्षा बलों के साथ उनकी मुठभेड़ जारी है। इस घटना में पांच लोगों के मारे जाने तथा 10 लोगों के घायल होने की सूचना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493