एशियन डिजाइनर वीक के तीसरे सत्र का आगाज

मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। एशियन डिजाइनर वीक अपने तीसरे सत्र के साथ एक बार फिर से फैशन की दुनिया में अपने नए विंटर कलेक्शन के साथ धूम मचा रहा है। यह 19 और 20 नवंबर को तालकटोरा स्टेडियम में आई जीनियस एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित है।

आई जीनियस ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का ही एक अंग है, जो फैशन की दुनिया में एक जाना पहचान व प्रतिष्ठित नाम है।

यह एक डिजाइनर वीक ही नहीं, बल्कि यह दुनिया के कई देशों से आने वाले डिजाइनर्स का एक ऐसा मंच है जहां उभरती हुए प्रतिभाएं और अपने अनूठेपन को साबित करती हैं। यह मंच मुख्य रूप से नई प्रतिभाओं को मौका देता है और उनकी प्रतिभा को दुनिया के सामने लाता है।

आई जेनियस एंटरटेनमेंट के प्रबंध निदेशक रॉबी रावत ने कहा, “एशियन डिजाइनर वीक के माध्यम से हम पूरी दुनिया के टैलेंटेड डिजाइनर्स को एक एक ऐसा मंच प्रदान करते हैं, जहां वे अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने दिखा सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “खुशी की ही बात है कि इस बार में 41 डिजाइनर्स भाग ले रहें हैं जो इंडोनेशिया, भूटान, सिंगापुर बांग्लादेश, नेपाल, इंडोनेशिया, वियतनाम जैसे देशों के अलावा भारत के विभिन्न हिस्सों से भी भाग ले रहें है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493