ईरान ने भी हांगकांग को 111-56 से करारी शिकस्त दी।
चीन ने 10-0 से जबरदस्त शुरुआत करते हुए पहले क्वार्टर में ही 14 अंकों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली। चीन के लिए ली जेन ने टूर्नामेंट में अपना लगातार नौवां थ्री प्वाइंटर लगाया। ली जेन के अलावा झोऊ की ने भी दमदार प्रदर्शन किया, जिनके बल पर चीन ने मध्यांतर तक 42-26 की बढ़त ले ली।
अपनी बीमार नवजात बेटी की तबीयत खराब होने के कारण चीन के कप्तान झोऊ पेंग घर वापस चले गए थे, हालांकि मैच के लिए वह तुरंत वापस लौट आए। उन्हें चौथे क्वार्टर में कोर्ट पर उतारा गया और चीन अंतत: यह मैच 75-62 से अपने नाम करने में सफल रहा।
मैच के बाद झोऊ पेंग ने कहा, “मेरी बेटी अभी 38 दिन की ही है और मुझे उसकी बहुत चिंता हो रही थी। लेकिन अब उसकी तबीयत स्थिर है और चिकित्सकों को पूरा विश्वास है कि वह जल्दी ही स्वस्थ हो जाएगी। मुझे घर जाने देने के लिए मैं अपनी टीम का आभार व्यक्त करता हूं।”
रविवार को ही हुए एक अन्य मैच में ग्रुप-ई में ईरान ने हांगकांग को 111-56 से मात दे दी। ईरान के लिए मोहम्मद जमशिदी ने सर्वाधिक 22 अंक जुटाए, जबकि जमशिदी सहित पांच खिलाड़ियों ने दहाई में अंक हासिल किए।
ईरान अब सोमवार को फिलीपींस का मुकाबला करेगा। एशियन चैम्पियनशिप-2013 के फाइनल में भिड़ चुकीं दोनों टीमें एकबार फिर टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगी।
dharmpath.com dharmpath