मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय टीम लाओस की राजधानी वियंतियाने में होने वाली महिला एशियन रग्बी सेवेन ट्रॉफी में हिस्सी लेगी।
भारत के अलावा इस टूर्नामेंट में दक्षिण कोरिया, फिलीपींस, मलेशिया, नेपाल और पाकिस्तान की महिला टीमें भी इस टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करती नजर आएंगी।
यह दो दिवसीय टूर्नामेंट 17 और 18 फरवरी को खेला जाएगा।
इस टूर्नामेंट की विजेता टीम एशियन रग्बी महिला सेवेन सीरीज के लिए क्वालीफाई करेगी जो तीन चरणों में एक सितंबर से 14 अक्टूबर 2017 के बीच खेला जाएगा।
रग्बी इंडिया के महासचिव महेश माथाई ने कहा है, “महिला रग्बी को पूरे देश में इस तेजी से बढ़ते देखना प्रोत्साहित करने वाली बात है। पिछले पांच साल में इस खेल में महिलाओं की हिस्सेदारी में इजाफा शानदार तरीके से हुआ है। 2012 में इस खेल में महिला खिलाड़ियों की संख्या 5,355 थी जबकि 2016 में यह बढ़कर 42,032 हो गई है।”
उन्होंने कहा, “हाल ही में भारत की अंडर-18 बालिकाओं की टीम ने दिसंबर-2016 में हुए एशियन रग्बी टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता था।”
dharmpath.com dharmpath