विराट ने किया अनुष्का से प्यार का इजहार

मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। स्टार क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के लिए अपने प्यार का इजहार किया।

विराट ने सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा की, जिसमें उन्हें एक मैदान में अनुष्का के साथ बैठे देखा जा रहा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट ने इस फोटो के साथ एक संदेश भी ट्वीट किया, जिसमें लिखा था “हर दिन वेलेंटाइन-डे होता है, अगर तुम चाहो तो। मेरे लिए तुम हर दिन कुछ ऐसा ही बना देती हो..अनुष्का शर्मा।”

हालांकि, विराट ने बाद में ट्विटर से इस पोस्ट को हटा दिया। लेकिन उनके इंस्टाग्राम पेज पर यह मौजूद है।

ऐसा पहली बार हुआ है कि अनुष्का के साथ अपने प्रेम संबंधों का विराट ने खुलकर इजहार किया है।

अनुष्का और विराट पहली बार साल 2013 में एक टेलीविजन विज्ञापन के दौरान मिले थे और इसके बाद से ही इनका रिश्ता सुर्खियों में रहने लगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493