एशियाई एथलेटिक्स : सरिताबेन और जाबिर ने जीते कांस्य पदक

दोहा, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय एथलीट सरिताबेन गायकवाड और जाबिर एमपी ने यहां जारी 23वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सोमवार को कांस्य पदक हासिल किया है।

सरिताबेन ने यहां खलीफा स्टेडियम में जारी चैम्पियनशिप के दूसरे दिन महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में 57.22 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीतकर भारत को दूसरे दिन का पहला पदक दिलाया।

भारत ने इससे पहले रविवार को पहले दिन पांच पदक जीते थे। हालांकि सरिताबेन विश्व चैम्पियनशिप की क्वालीफिकेशन मार्क को हासिल करने से चूक गईं, जोकि 56.00 का था।

सरिताबेन के अलावा जाबिर एमपी ने पुरुषों के 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। जाबिर ने 49.13 सेकेंड के अपने सर्वश्रेष्ठ समय के साथ कांस्य जीता।

उन्होंने इसके साथ ही विश्व चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफिकेशन मार्क 49.30 सेकेंड का था। जाबिर और सरिताबेन के पदकों को मिलाकर भारत ने प्रतियोगिता में अब तक सात पदक जीत लिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493