कोलकता, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस की सेलेब्रिटी उम्मीदवार नुसरत जहां ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट से नामांकन दाखिल किया।
बड़ी संख्या में तृणमूल समर्थकों के साथ 28 वर्षीय बंगाली फिल्म अभिनेत्री ने उत्तर 24 परगना के जिला प्रशासनिक कार्यलय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
बशीरहाट में 19 मई को सातवें चरण में मतदान होगा।
नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती (जादवपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी मैदान में) पार्टी के सेलिब्रिटी उम्मीदवारों की सूची में दो नए नाम हैं, जिनमें सांसद देव अधिकारी, मुनमुन सेन और शताब्दी रॉय भी शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath