जकार्ता, 27 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय खिलाड़ी शंकर लाल स्वामी यहां जारी एशियाई खेलों के नौवें दिन पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में आठवें पायदान पर रहे।
सोमवार को हुई फाइनल रेस में स्वामी ने आठ मिनट 43.43 सेकेंड का समय निकला। रेस में कुल 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
ईरान के हुसैन केहानी ने आठ मिनट 22.79 सेकेंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। स्पर्धा का रजत पदक कतर के यासेर बाघाराब जबकि कांस्य पदक जापान के काजुया शिओजीरी के नाम रहा।
बाघाराब ने आठ मिनट 28.21 सेकेंड का समय निकाला जबकि काजुया ने आठ मिनट 29.42 सेकेंड में रेस पूरी की।
dharmpath.com dharmpath