जकार्ता, 27 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के ध्वजावाहक रहे नीरज चोपड़ा ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करते हुए सोमवार को 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
जकार्ता, 27 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के ध्वजावाहक रहे नीरज चोपड़ा ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करते हुए सोमवार को 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
नीरज ने अपनी सर्वश्रेष्ठ थ्रो 88.06 मीटर की फेंकी और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। नीरज ने यह सोने का तमगा पांच में से दो प्रयासों में विफलता के बाद भी हासिल किया।
रजत पदक जीतने वाले चीन के किझेन लियू 82.22 मीटर की थ्रो फेंक कर दूसरे स्थान पर तो वहीं पाकिस्तान के नदीम अरशद ने 80.75 की सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंक कांस्य पदक हासिल किया।
dharmpath.com dharmpath