एशियाई खेल (एथलेटिक्स) : 20 किमी. पैदलचाल स्पर्धा में भारत को निराशा

जकार्ता, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की महिला और पुरुष एथलीटों को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में 11वें दिन बुधवार को 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धाओं में निराशा हाथ लगी है।

भारतीय एथलीट इरफान थोडी और मनीष रावत अपनी 20 किलोमीटर पैदलचाल स्पर्धा में अयोग्य घोषित कर दिए गए, वहीं महिला वर्ग में खुशबीर कौर को चौथा स्थान हासिल हुआ।

इसके अलावा, महिलाओं की पैदलचाल स्पर्धा में शामिल एक अन्य एथलीट बेबी सौम्या भी अयोग्त घोषित कर दी गईं।

खुशबीर ने 20 किलोमीटर पैदलचाल स्पर्धा को पूरा करने में एक घंटे, 35 मिनट और 24 सेकेंड का समय लिया। वह कांस्य पदक जीतने से केवल एक मिनट और 22 सेकेंड से पीछे रह गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493