डार्टमंड के साथ एलासेर का ऋण करार

डार्टमंड (जर्मनी), 29 अगस्त (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब बोरूसिया डार्टमंड ने बार्सिलोना के फारवर्ड पासो एलासेर के साथ ऋण करार किया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, डार्टमंड ने बाकी बचे सीजन के लिए एलासेर को टीम में शामिल किया है।

स्पेन के 24 वर्षीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एलासेर साल 2016 में वालेंसिया क्लब से निकलकर बार्सिलोना में शामिल हुए थे। उन्हें तीन करोड़ यूरो में टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, वह इस क्लब में अपनी छवि को बना पाने में असफल रहे।

डार्टमंड क्लब ने एलासेर के साथ ऋण करार की घोषणा ट्विटर के जरिए की। इस करार पर एलासेर ने कहा, “मैं इस क्लब और उसके बेहतरीन प्रशंसकों के लिए खेलने का इंतजार कर रहा हूं।”

जर्मनी के क्लब डार्टमंड ने यह भी कहा है कि उसके पास सीजन के अंत में एलासेर को 2.5 करोड़ यूरो में स्थायी रूप से टीम में शामिल करने का विकल्प भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493