जकार्ता, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के पुरुष पहलवान ज्ञानेंद्र यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के तीसरे दिन मंगलवार को 60 किलोग्राम भारवर्ग ग्रीकोरोमन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार गए हैं।
जकार्ता, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के पुरुष पहलवान ज्ञानेंद्र यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के तीसरे दिन मंगलवार को 60 किलोग्राम भारवर्ग ग्रीकोरोमन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार गए हैं।
ज्ञानेंद्र को उज्बेकिस्तान के इस्लोमजोन बाखरामोव ने एकतरफा मुकाबले में 5-0 से मात दी।
उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी ने पहले राउंड में ही भारतीय खिलाड़ी पर 5-0 की बढ़त ले ली थी। उन्होंने दूसरे राउंड में इस बढ़त को कायम रखा और जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में कदम रखा।
बाखरामोव अगर फाइनल में पहुंचते हैं तो ज्ञानेंद्र को रेपचेज राउंड खेलने का मौका मिलेगा। अगर वह रेपचेज में जीता जाते हैं तो कांस्य पदक के मैच में उतरेंगे।
dharmpath.com dharmpath