जकार्ता, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष युगल जोड़ी सुमित नागल और रामकुमार रामानाथन ने मंगलवार को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में टेनिस की पुरुष युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
सुमित और रामकुमार ने प्री-क्वार्टर फाइनल में ताइवान के चेन टी और पेंग सियेनइन की जोड़ी को मात दी।
भारतीय जोड़ी ने चेन और पेंग की जोड़ी को सीधे सेटों में 7-6(5), 7-6(2) से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
सुमित और रामकुमार का सामना क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान की एलेक्जेंडर बुबलिक और डेनिस येवसेयेव की जोड़ी से होगा।
dharmpath.com dharmpath