एशियाई खेल (कुश्ती) : पुरुषों की 65 किग्रा. स्पर्धा के सेमीफाइनल में बजरंग

जकार्ता, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के पहलवान बजरंग पुनिया ने अपनी लय को जारी रखते हुए यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में कुश्ती में पुरुषों की 65 किलोग्राम स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बजरंग ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ताजिकिस्तान के फेजेव अब्दुलकासिम को 12-2 से मात दी।

पहले चरण में बजरंग ने फेजेव को टैकल करते हुए पीली रेखा से बाहर कर छह अंक बटोर कर मजबूत बढ़त हासिल की। वह प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को खुद पर हावी होने का मौका ही नहीं दे रहे थे।

ऐसे में उन्होंने पहले ही दौर में 9-2 से पहली बढ़त जीत ली। इसके बाद, फेजेव को वापसी का मौका न देते हुए बजरंग ने 12-2 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493