जकार्ता, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पहलवान संदीप तोमर को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में कुश्ती में पुरुषों की 57 किलोग्राम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
संदीप को इस स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में ईरान के रेजा अत्रीनागार्ची ने 15-9 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में उनका सामना उत्तर कोरिया के कांग कुम सोंग से होगा।
पहले राउंड की शुरुआत में 4-6 से पिछड़ने के बाद संदीप ने संघर्ष के साथ वापसी कर प्रतिद्वंद्वी को टैकल करते हुए दो अंक लिए और 6-6 से बराबरी कर ली।
दूसरे दौर में रोजा ने संदीप को पीली लाइन से बाहर कर चार अंक हासिल किए और भारतीय पहलवान 10-6 से बढ़त हासिल कर ली।
संदीप कोशिश करते हुए अंक हासिल कर रहे थे, लेकिन वह ईरान के खिलाड़ी की रणनीति से नहीं बच पाए और 15-9 से हार गए।
इससे पहले, संदीप ने रविवार को ही इस स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में तुर्कमेनिस्तान के पहलवान रुस्तम नाजारोव को 12-8 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath