एशियाई खेल (कुश्ती) : सेमीफाइनल में हारीं साक्षी

जकार्ता, 20 अगस्त (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता भारत की साक्षी मलिक 18वें एशियाई खेलों में महिलाओं के 62 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा के सेमीफाइनल में किर्गिस्तान की आइसुलु तेनीबेकोवा वा से 8-7 से हारकर फाइनल में जाने से महरूम रह गईं।

साक्षी ने अपनी विपक्षी खिलाड़ी पर हावी होने की कोशिश की लेकिन उनके दांव उन पर ही भारी पड़ गई।

तेनीबेकोवा साक्षी पर 6-4 की बढ़त ले ली थी। साक्षी ने हालांकि वापसी करने की कोशिश की लेकिन अंत में वह एक अंक के अंतर से मुकाबला हार गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493