मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। डेंगू से पीड़ित फिल्मकार विपुल शाह के स्वास्थ्य में अब सुधार हो रहा है।
उन्हें मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
उनकी पत्नी शेफाली ने आईएएनएस से कहा, “वह डेंगू और टाइफाइड से पीड़ित थे। उन्हें कल (मंगलवार) अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।”
शेफाली ने हालांकि अधिक जानकारी नहीं दी लेकिन कथित तौर पर ‘नमस्ते लंदन’ के फिल्मकार पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे।
विपुल ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ खत्म की है और इसका पोस्टर रिलीज किया था।
फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा नजर आएंगे। फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath