एशियाई खेल (कुश्ती) : 57 किग्रा के सेमीफाइनल में हारीं पूजा

जकार्ता, 20 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को रजत पदक दिलाने वाली महिला पहलवान पूजा ढांडा अपनी सफलता को 18वें एशियाई खेलों में जारी नहीं रख सकीं।

पूजा को खेलों के दूसरे दिन सोमवार को उत्तरी कोरिया की मयोंग सुक जोंक ने महिलाओं की 57 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा के सेमीफाइनल में 10-0 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।

इन दोनों के बीच इससे पहले हुए मुकाबले में भी पूजा को इसी स्कोर से हार का सामना करना पड़ा था।

पहले राउंड की शुरुआत में पूजा ने आक्रामक खेल खेलने की कोशिश की, लेकिन कोरियाई खिलाड़ी ने उन्हें हावी नहीं होने दिया और बाहर भेजते हुए पहले दो अंक लिए और फिर एक अंक का दांव लगाकर पहले राउंड का समापन 3-0 की बढ़त के साथ किया।

दूसरे राउंड में पूजा कोरियाई पहलवान के सामने बिल्कुल भी नहीं टिक पाईं और जोंग ने इस राउंड में सात अंक और लेकर तकनीकी दक्षता के आधार पर यह मैच अपने नाम कर पूजा को पिछली हार का बदला नहीं लेने दिया।

जोंग अगर फाइनल में पहुंचती हैं तो पूजा के पास रेपचेज मैच खेलने का मौका होगा और पूजा अगर उस मैच में जीत जाती हैं तो वह कांस्य पदक की रेस में आ जाएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493