एशियाई खेल (कुश्ती) : 77 किग्रा ग्रेकोरोमन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में गुरप्रीत

जकार्ता, 22 अगस्त (आईएएनएस)। टेक्निकल सुपिरियोरिटी के दम पर भारतीय पहलवान गुरप्रीत सिंह ने बुधवार को 18वें एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता के 77 किलोग्राम ग्रेको-रोमन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

गुरप्रीत ने प्री-क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के अपिचाई नातल को 9-0 से मात दी।

भारतीय पहलवान ने पहले ही राउंड में अपिचाई को पटखनी देकर पलटते हुए सीधे 9 अंक हासिल किए। इस मुकाबले को दो मिनट और चार सेकेंड में समाप्त कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

क्वार्टर फाइनल में गुरप्रीत का सामना ईरान के पहलवान मोहम्मदली गेरेई से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493