एशियाई खेल (टेनिस) : प्री-क्वार्टर फाइनल में हारीं अंकिता-प्रार्थना

जकार्ता, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना और उनकी जोड़ीदार प्रार्थना थाम्बोर को यहां 18वें एशियाई खेलों में बुधवार को महिला युगल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।

अंकिता और प्रार्थना को कजाकिस्तान की गोजल एनीटडिनोवा और एना डानिलिना की जोड़ी ने सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से मात दी।

कजाकिस्तान की खिलाड़ियों मैच की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा और पहले सेट में भारतीय जोड़ी को केवल एक ही गेम जीतने दिया।

दूसरे सेट में भारतीय जोड़ी ने संघर्ष जरूर किया लेकिन वह मैच में वापसी करने में कामयाब नहीं हो पाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493