नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अपनी 18वीं वर्षगांठ मना रही टीसीआईएक्सप्रेस ने ‘अनमोल राखी’ पहुंचाने की अपनी विशेष सेवा पेश की है। कंपनी ने बुधवार को कहा कि हैंडक्राफ्टेड वूडन बॉक्स में सुंदर गिफ्ट के तौर पर पैक यह अनमोल राखी पहुंचाई जाएगी।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि एक्सप्रेस डिलीवरी सॉल्युशनों के लिए वन-स्टॉप शॉप टीसीआईएक्सप्रेस की अनमोल राखी सेवा के साथ अब बहनों को इस रक्षाबंधन पर अपने भाई तक पहुंचने के लिए दूरी कोई समस्या नहीं रह गई है। यह विशेष एवं बेमिसाल सेवा आपको पूरे भारत और देश के बाहर भी 48-72 घंटे के अंदर आपके भाई तक राखी भेजने में सक्षम बनाती है।
इस ऑफर में ‘डिजाइनर राखी’ और आकर्षक ढंग से सजे वूडन बॉक्स में रोली एवं चावल के लिए सुंदर बॉक्स शामिल है। इन सभी चीजों को गिफ्ट पैक में बांधा गया है और इन्हें आपके भाई के दरवाजे तक पहुंचाया जाता है। भारत के अंदर डिलीवरी 200 रुपये के शुल्क के साथ उपलब्ध है। वहीं अंतरराष्ट्रीय डिलीवरी भारत से अन्य जगहों के लिए 1100 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।
कंपनी ने कहा कि अनमोल राखी सेवा टीसीआईएक्सप्रेस के टोल फ्री नंबर (1800-2000-977) या अनमोलराखी.कॉम पर लॉगिंग कर आसानी से ऑर्डर प्लेस कर हासिल की जा सकेगी। ऑर्डर प्लेस होने के बाद, टीसीआईएक्सप्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि आपकी राखी 48-72 घंटे के अंदर आपके भाई के पास पहुंचाई जाए।
dharmpath.com dharmpath