एशियाई खेल (टेनिस) : प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची करमान थांडी

जकार्ता, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस खिलाड़ी करमान कौर थांडी ने यहां जारी 18वें एशियाई खलों में महिलाओं की एकल स्पर्धा में मंगोलिया की जर्गाल अल्तानसर्नाई को सीधे सेटों में हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई।

थांडी ने मैच की शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया और अपने विपक्षी को पूरे मैच में केवल एक गेम ही जीतने दिया।

पहले सेट में थांडी ने आक्रामक खेले दिखाते हुए 6-1 से जीत दर्ज की। भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे सेट में भी लय बनाए रखी और अपने बेहतरीन खेल को जारी रखा।

थांडी ने दूसरे सेट को 6-0 से अपने नाम करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया जहां उनका मुकाबला जापान की ताइवान की एन-शूओ लियांग से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493