क्लेयर होल्ट ने दूसरी शादी रचाई

लॉस एंजेलिस, 20 अगस्त (आईएएनएस)। टीवी शो ‘द वैम्पायर डायरीज’ की अभिनेत्री क्लेयर होल्ट ने रियल एस्टेट एक्जीक्यूटिव एंड्रयू जोब्लिन से शादी कर ली है।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, होल्ट (30) ने सोमवार को इंस्टाग्राम पेज पर अपने फॉलोअर्स के साथ इस खुशी को साझा किया।

अभिनेत्री ने जोब्लिन के साथ अपनी शादी के दिन की तस्वीर साझा की। तस्वीर में दोनों एक कुत्ते के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में शादी की तारीख ‘8.8.18’ का जिक्र है।

होल्ट की यह दूसरी शादी है, इससे पहले वह फिल्म निर्माता मैथ्यू कापलान से शादी कर चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493