जकार्ता, 26 अगस्त (आईएएनएस)। मुस्कान किरार, मधुमिता कुमारी और ज्योति सुरेखा वेन्नम की भारतीट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में रविवार को महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
इस जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने एक पदक पक्का कर लिया है।
भारतीय महिलाओं ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपे को करीबी मुकाबले में 225-222 से मात दी। फाइनल में उनका सामना दक्षिण कोरिया से होगा।
पहले सेट में भारतीय महिलाएं 55-58 से पिछड़ गईं थीं और इसके बाद दूसरे सेट में भी उन्हें 55-57 से हार का सामना करना पड़ा था।
भारतीय महिलाओं ने अच्छी वापसी करते हुए बाकी दो सेटों में 57-55 और 58-52 के अंतर से जीत हासिल करते हुए कुल स्कोर के तहत 225-222 से विजय प्राप्त की और खिताबी मुकाबले में कदम रखा।
इससे पहले, क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रविवार को ही इंडोनेशिया की टीम को 229-224 से हराया था।
dharmpath.com dharmpath