‘रेस 3’ से पहले लोगों ने मुझ में रुचि नहीं ली : बॉबी देओल

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता बॉबी देओल का कहना है कि उनके कठिनाई भरे समय के दौरान किसी ने भी उनके साथ काम करने में रुचि नहीं दिखाई। बॉबी ‘रेस 3’ के रिलीज के बाद अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।

अभिनेता ने कहा कि उनकी अंतिम रिलीज की व्यावसायिक सफलता ने उन्हें एक नई शुरुआत की किरण दी है।

बॉबी ने यहां एक समूह वार्ता में कहा, “मुझे लगता है कि ‘रेस 3’ के बाद मैंने अपने आसपास और मिलने वाले लोगों में एक सकारात्मकता महसूस की है। और मैं अब यही चाहता हूं कि इस ऊर्जा को बरकरार रखूं।”

अभिनेता ने कहा, “‘रेस 3’ से पहले मैं बहुत से लोगों और टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी से मिला, ताकि मेरे काम में मदद करें, लेकिन कोई आगे नहीं आया। मुझे खुशी है कि मेरे पास अब एक टीम है जो मेरा काम संभालेगी।”

बॉबी की नई फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ अगले सप्ताह रिलीज के लिए तैयार है।

अभिनेता ने कहा, “अगर बतौर अभिनेता मेरा काम अच्छा होगा, तो लोग ध्यान देंगे। फिल्म का सफल या असफल होना चलता रहता है, लेकिन अच्छे काम को सराहा जाता है। शुक्र है, यह अब हो रहा है।”

बॉबी फिलहाल साजिद नाडियाडवाला की कॉमेडी फिल्म की चौथी किस्त ‘हाउसफुल 4’ की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493