जकार्ता, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष टीम ने मंगलवार को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 4 गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
एरोन एंजेल डिसूजा, अंशुल कोठारी, सजन प्रकाश और विर्धावल खड़े की टीम ने अंतिम सूची में आठवां स्थान हासिल कर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
भारतीय पुरुष टीम ने हीट-1 में 3 मिनट और 25.17 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया था।
dharmpath.com dharmpath