लखनऊ, 22 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में 22 से 25 अगस्त के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
लखनऊ, 22 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में 22 से 25 अगस्त के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान दिन में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक बदली का असर रहेगा और 22 अगस्त से 25 अगस्त के बीच कई जिलों में भारी बारिश होने की उम्मीद है। बारिश की वजह से गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिलेगी। दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 21 डिग्री, बनारस का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 19 डिग्री और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath