जकार्ता, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय मुक्केबाज धीरज का यहां जारी 18वें एशियाई खेलों की 64 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में सफर क्वार्टर फाइनल में ही समाप्त हो गया। खेलों के 11वें दिन मंगोलिया के चिनजोरिग बातारसुख ने धीरज को करारी शिकस्त दी।
मंगोलिया के खिलाड़ी ने धीरज को पूरे मैच में परेशानी में डाले रखा और 5-0 से जीत दर्ज की।
धीरज ने पहले और दूसरे राउंड से आक्रामक रुख अपनाया लेकिन वह चिनजोरिग के डिफेंस को लगातार भेदने में कामयाब नहीं हो पाए।
तीसरे राउंड के अंतिम क्षणों में धीरज ने अपना आक्रामण और तेज करने का प्रयास किया लेकिन वह मंगोलियाई खिलाड़ी को कुछ खास परेशान नहीं कर पाए।
dharmpath.com dharmpath