श्रीनगर, 29 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को एक आतंकवादी हमले में चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए।
पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने शोपियां कस्बे से दो किमी दूर अरहामा गांव में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रक्षक दल (एस्कॉर्ट) पर फायरिंग की।
अधिकारी ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों की पहचान कांस्टेबल इशफाक अहमद मीर, जावेद अहमद भट, मोहम्मद इकबाल मीर और एसपीओ आदिल मंजूर भट के रूप में की गई है।
पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) एस.पी.पाणि ने कहा कि विस्तृत विवरण का इंतजार है।
इलाके से आ रही रिपोर्ट में कहा गया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रक्षक दल के साथ नहीं थे जो वाहन को मरम्मत के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान हमला हुआ।
रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवादी शहीद पुलिसकर्मियों की तीन सर्विस राइफलों के साथ फरार हो गए।
dharmpath.com dharmpath