एशियाई खेल (मुक्केबाजी): 57 किग्रा के क्वार्टर फाइनल में हारी सोनिया

जकार्ता, 28 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता भारतीय महिला मुक्केबाज सोनिया लाठर को यहां 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

उत्तर कोरिया की सोन ह्वा जो ने 57 किग्रा स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में सोनिया को 5-0 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सोन ह्वा शुरुआत से सोनिया पर हावी रही। उन्होंने अपने आक्रमण से सोनिया को दबाव में ला दिया जिसके कारण सोनिया ठीक से अपना पंच तक नहीं लगा पाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493