जम्मू एवं कश्मीर : सेना के वाहन पर आतंकवादी हमला

श्रीनगर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन को निशाना बनाया।

पुलिस ने कहा, “आतंकवादियों ने तड़के करीब 3.30 बजे नवपुरा गांव में 44 राष्ट्रीय राइफल्स के कैस्पर वाहन (बख्तरबंद वाहन)को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट से क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की। आतंकवादियों ने इसके बाद वाहन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस ने कहा, “वाहन में सवार सैनिकों ने इसका करारा जवाब दिया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।”

जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवाद-रोधी अभियान में सेना द्वारा दक्षिण अफ्रीका से आयातित आईईडी प्रतिरोधी सुरक्षित कैस्पर वाहनों का उपयोग किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493