एशियाई खेल (वुशु) : पुरुषों की चांगक्वान स्पर्धा में पदक से चूके अंजुल

जकार्ता, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के अंजुल नामदेव रविवार को 18वें एशियाई खेलों में वुशु प्रतियोगिता में पुरुषों की चांगक्वान स्पर्धा के पदक से चूक गए।

इस स्पर्धा में अंजुल को पांचवां स्थान हासिल हुआ और इस कारण वह कांस्य पदक से दो कदम दूर रह गए।

भारतीय खिलाड़ी अंजुल को कुल 9.66 अंक हासिल हुए। इसके अलावा एक अन्य भारतीय खिलाड़ी सूरज सिंह को 10वां स्थान हासिल हुआ। उन्हें 9.51 अंक मिले।

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीन के खिलाड़ी सुन पेयुआन को मिला। उन्होंने 9.75 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल कर सोने पर कब्जा जमाया।

इंडोनेशिया के एडगर हेवियर मार्वेलो ने 9.72 अंकों के साथ रजत और ताइवान के साई सेमिन ने 9.70 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493