रियाद, 19 अगस्त (आईएएनएस)। सऊदी अरब की वायुसेना ने शनिवार को देश के सीमावर्ती शहर जाजान को निशाना बनाकर हौती विद्रोहियों द्वारा दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को ध्वस्त कर दिया।
अल अरबिया के मुताबिक, बीते दो सप्ताह में वायुसेना ने सीमावर्ती शहरों को निशाना बनाकर दागी गई पांच मिसाइलों को नष्ट किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, जब से सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना ने 2015 में यमन के नागरिक युद्ध में हस्तक्षेप किया है, उन्हें निशाना बनाकर 177 मिसाइलें दागी गई हैं।
dharmpath.com dharmpath