एशियाई खेल (सेपाकटाक्रा) : भारतीय महिला टीम की लगातार दूसरी हार

जकार्ता, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भरतीय महिला टीम को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में सेपाकटाक्रा के क्वाड्रन्ट स्पर्धा में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।

भारत को ग्रप-बी के दूसरे मुकाबले में मलेशिया ने 2-0 से करारी शिकस्त दी।

इससे पहले, मंगलवार को भारतीय टीम को ग्रुप स्तर के पहले मुकाबले में जापान ने भी 2-0 से शिकस्त दी थी। भारतीय टीम का अगला मुकाबला बुधवार को ही वियतनाम से होगा।

इस हार के साथ ही भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह और मुश्किल हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493