जकार्ता, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अमलराज एंथोनी और मधुरिका पाटकर की जोड़ी को 18वें एशियाई खेलों में बुधवार को मिश्रित युगल स्पर्धा से बाहर होना पड़ा।
भारतीय जोड़ी को अंतिम-16 दौर में हांगकांग की जोड़ी ने मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।
क्वान हो और चिंग हो ली की जोड़ी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में अमलराज और मधुरिका की जोड़ी को 26 मिनटों के भीतर 3-1 (6-11, 11-7, 11-5, 11-4) से हराया।
dharmpath.com dharmpath