गिरफ्तार जेल अधिकारी की रिमांड की मांग करेगी एनआईए

जम्मू, 29 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) जम्मू जेल के उप अधीक्षक की रिमांड की मांग करेगी। उप अधीक्षक को युवकों को पाकिस्तान जाने के लिए प्रेरित करने की साजिश मामले में एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया था।

फिरोज अहमद लोन को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए बुधवार को जम्मू में विशेष राष्ट्रीय जांच एजेंसी की अदालत में पेश किया जाएगा।

उप जेल अधीक्षक फिरोज अहमद लोन को केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा जम्मू के अम्फल्ला जेल से मंगलवार को एक आपराधिक साजिश से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों के अनुसार, “लोन को आतंकवादी इशाक पल्ला की गिरफ्तारी के बाद किए गए खुलासे के आधार पर गिरफ्तार किया गया।”

सूत्रों ने कहा, “पल्ला ने कहा कि लोन युवकों को पाकिस्तान जाकर हथियारों के प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित करने की साजिश का हिस्सा थे। लोन उस समय श्रीनगर सेंट्रल जेल में तैनात थे।”

सूत्रों ने कहा, “पल्ला शोपियां जिले का रहने वाला है और वह एनआईए की दस दिन की रिमांड पर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493