जकार्ता, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला स्क्वॉश टीम ने 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन मंगलवार को टीम स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में थाईलैंड के खिलाफ जीत हासिल की।
पूल-बी में खेले गए इस मैच में भारतीय महिला टीम ने थाईलैंड को 3-0 से हराया। उसका अगला मुकाबला मंगलवार को ही इंडोनेशिया से होगा।
इसके बाद, भारतीय महिला टीम पूल-बी में ही बुधवार को चीन और गुरुवार को हांगकांग की टीम का सामना करेगी।
इससे पहले, सोमवार को नौंवें दिन भारतीय महिला टीम ने ईरान को 3-0 से हराकर अपने अभियान का विजयी आगाज किया था।
dharmpath.com dharmpath