न्यूयॉर्क, 28 अगस्त (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी स्टान वावरिंका ने अच्छी वापसी करते हुए अमेरिकी ओपन के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
साल के चौथे ग्रैंड स्लैम में वावरिंका ने पुरुष एकल के पहले दौर में बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को मात दी।
वावरिंका ने दिमित्रोव को आर्थर एशे स्टेडियम में सोमवार देर रात खेले गए मैच में 6-3, 6-2, 7-5 से हराया।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के बीच यह मैच दो घंटे और 24 मिनट तक चला। वावरिंका का सामना अब अगले दौर में फ्रांस के युगो हेम्बर्ट से होगा।
हेम्बर्ट ने अपने पहले दौर के मुकाबले में अमेरिका के कोलिन एल्टामिरानो को 6-3, 7-6 (4), 6-3 से हराकर अगले दौर में कदम रखा।
dharmpath.com dharmpath