वास्को क्लब के नए मुख्य कोच बने वालेनतिम

रियो डी जनेरियो, 28 अगस्त (आईएएनएस)। वास्को डी गामा क्लब ने एल्बटरे वालेनतिम को नए मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया है।

वालेनतिम को ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जोर्गिन्हो के स्थान पर नया कोच बनाया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वालेनतिम ने वास्को क्लब के साथ 16 माह का करार किया है। क्लब के अध्यक्ष एलेक्जेंडर काम्पेलो ने इसकी जानकारी दी।

काम्पेलो ने कहा, “हमने देखा कि कौन अभी उपलब्ध है और इस पद के लिए आधुनिक सोच वाले एक युवा कोच को चुना।”

ब्राजील के पूर्व अंडर-20 और अंडर-30 खिलाड़ी वालेनतिम ने एटलेटिको परानाएंसे, पाल्मेरास और बोटाफोगो जैसे क्लब के कोच की भूमिका निभाई है।

वास्को के साथ एक कोच के रूप में उनका पहला मैच बुधवार को एटलेटिको परानाएंसे के खिलाफ होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493