एशियाई खेल (100 मीटर) : सेमीफाइनल में पहुंची दुती चंद

जकार्ता, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की महिला धावक दुती चंद ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में 100 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

दुती ने शनिवार को जीबीके मेन स्टेडियम में हीट-2 में लेन नंबर-4 से शानदार शुरुआत की और 11.38 सेकेंड का समय निकालते हुए पहला स्थान हासिल किया।

कजाकिस्तान की आल्गा साफरोनोवा दूसरे और उज्बेकिस्तान की निगिना शारिपोवा तीसरे पायादन पर रही। साफरोनोवा ने 11.46 सेकेंड में रेस पूरी की जबकि उज्बेकिस्तान की खिलाड़ी ने 11.59 सेकेंड का समय निकालते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493